{"_id":"62527b8755993a52bd4896ff","slug":"jammu-kashmir-weather-heat-will-increase-for-two-days-light-rain-may-occur-on-april-12-and-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: दो दिन बढ़ेगी गर्मी, 12-13 अप्रैल को हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: दो दिन बढ़ेगी गर्मी, 12-13 अप्रैल को हो सकती है हल्की बारिश
Sun, 10 Apr 2022 12:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:10 PM IST
सार
जम्मू में 11 अप्रैल तक गर्म हवा जारी रहेगी। 12 और 13 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। गर्म हवा से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए तवी नदी में मस्ती करते हुए।
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अप्रैल महीने में गर्मी नए रिकॉर्ड बना सकती है। गर्म हवा से जम्मू समेत कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कश्मीर के भी अधिकांश जिलों में दिन का पारा लगातार सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू में 11 अप्रैल तक गर्म हवा जारी रहेगी। 12 और 13 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
बटोत में शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल का अप्रैल का अधिकतम तापमान भी 28.1 था। इसी तरह भद्रवाह में पिछले साल अप्रैल का अधिकतम तापमान 29.6 रहा, जबकि शनिवार को दिन का तापमान 29.0 डिग्री तक पहुंच गया। बनिहाल में पिछले साल के अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री की तुलना में शनिवार को 27.0 डिग्री तक पहुंच गया। कटड़ा में पिछले साल का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा, जो शनिवार को 34.3 डिग्री तक पहुंच गया था। जम्मू में शनिवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर तक गर्म हवा शरीर को झुलसाने का काम कर रही थीं। पारे में लगातार उछाल से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री चढ़कर 38.3 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर 23.6, पहलगाम में 20.9 और गुलमर्ग में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.1 और कारगिल में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन