फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather : heat wave in Jammu temperature 48 degrees in Kathua rain in Srinagar

Jammu kashmir Weather: जम्मू में लू से राहत नहीं, कठुआ में पारा 48 डिग्री, श्रीनगर में देर शाम हुई बारिश

Thu, 13 Jun 2024 01:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 01:47 PM IST
सार

जम्मू और कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर 11 से 14 जून तक लू चलने की संभावना है। उच्च तापमान के कारण इन जिलों में गर्म और असुविधाजनक मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather : heat wave in Jammu temperature 48 degrees in Kathua rain in Srinagar
जम्मू में धूप से बचते हुए महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग में आसमान से बरस रही आग से कोई राहत नहीं है, लगातार लू से जनजीवन प्रभावित है। गुरुवार को जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय पर लगने लगा कि बादल बरसेंगे। लेकिन, थोड़े ही समय बाद तेज धूप निकल आई। वहीं, बुधवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री पहुंच गया, जोकि मंगलवार को 43 डिग्री था। कठुआ में लगातार दूसरे दिन भी तापमान 48 डिग्री तक रहा। 

विज्ञापन


उधमपुर, रियासी, सांबा में भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। हालांकि श्रीनगर में दिनभर धूप रहने के बाद शाम को कुछ राहत मिली। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और पहाड़ी इलाकों में भी बारिश हुई। जम्मू के अलावा श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 14.4 डिग्री रहा। धर्मनगरी कटड़ा में मौसम से कोई राहत नहीं। कटड़ा में बुधवार को पारा 39 डिग्री रहा।
विज्ञापन


वहीं मौसम में अभी आने वाले 16 जून तक भी कोई राहत नहीं है। आने वाले दिनाें में जम्मू में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। शेरे कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विज्ञान विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि 11 से 14 जून तक जम्मू और कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। उच्च तापमान के कारण इन जिलों में गर्म और असुविधाजनक मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed