फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather: Four killed in Kashmir due to cloudburst lightning, chances of rain even today

J&K Weather: बादल फटने, बिजली गिरने से कश्मीर में चार की मौत, आज भी बारिश के आसार

Sun, 07 May 2023 10:48 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 07 May 2023 10:48 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम की मार से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
jammu kashmir Weather: Four killed in Kashmir due to cloudburst lightning, chances of rain even today
श्रीनगर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। शनिवार दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश को साथ ओलावृष्टि हुई। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। कश्मीर घाटी में बिजली गिरने और बादल फटने से दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मौसम की मार से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


पुलवामा जिले के पांपोर इलाके में शनिवार दोपहर को बादल फटने से इसकी चपेट में आए हिलाल अहमद हांजी (25) और उसकी पत्नी रोजिया जान (25) निवासी बोजबाग की मौत हो गई। बडगाम जिले के मुजपथरी क्षेत्र में बिजली गिरने से मोहम्मद सुल्तान चौपान (57) और ताज बेगम (45) निवासी गुरवीथ कलां की जान चली गई। ये लोग भेड़-बकरियां चरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के गुलमर्ग, गुरेज, माच्छिल और जोजिला में बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग के पुंछ जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। जम्मू जिले में शाम छह बजे के करीब एकाएक मौसम ने तेज आंधी के साथ करवट बदली। बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई है।

मौसम में आए बदलाव से प्रदेश में अधिकतम तापमान में चार से नौ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। कुपवाड़ा जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 


श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम है। गुलमर्ग में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 32. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जोकि सामान्य से चार डिग्री कम है। बटोत में पांच डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और कटड़ा में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जोकि सामान्य से करीब तीन डिग्री गिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed