{"_id":"644f4543f2545f71ed0285b3","slug":"jammu-kashmir-weather-day-started-in-jammu-with-light-rain-cloudy-sky-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: जम्मू में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ, आसमान में बादल छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: जम्मू में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ, आसमान में बादल छाए
Mon, 01 May 2023 10:23 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 01 May 2023 10:23 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मौसम एक बार फिर करवट बदलने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, दो मई को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Rain (File)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू और उसके आसपास के जिलों में सोमवार को शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई है। जिला कठुआ, सांबा, जम्मू में हल्की बारिश के बीच लोग अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। इससे तापमान में भी रविवार के मुकाबले गिरावट देखी गई है। इससे पहले रविवार को मौसम रहा। धूप भी तेज रही।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मौसम एक बार फिर करवट बदलने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, दो मई को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जम्मू जिले में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भद्रवाह में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान 24. 0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन