{"_id":"660bde41055cb3bf900a38e6","slug":"jammu-kashmir-weather-cold-persists-in-kashmir-feeling-of-heat-in-jammu-rain-may-occur-on-april-3-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: कश्मीर में ठंडक कायम, जम्मू में गर्मी का अहसास, कल बरस सकते हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: कश्मीर में ठंडक कायम, जम्मू में गर्मी का अहसास, कल बरस सकते हैं बादल
Tue, 02 Apr 2024 04:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2024 04:00 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में मंगलवार शाम को गरज के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद पांच अप्रैल को पांच अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
श्रीनगर, डल झील का नजारा
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को मौसम खुला रहा। कश्मीर के लगभग जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है, हालांकि अभी यहां ठंडक कायम है। जम्मू समेत कई हिस्सों में दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और बुधवार भी मौसम में थोड़ा बदलाव रहेगा, लेकिन आगामी लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू कश्मीर में मंगलवार शाम को गरज के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद पांच अप्रैल को पांच अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। छह से 10 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों को तीन और पांच अप्रैल को छोड़कर कृषि कार्यों को फिर से शुरू करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 28.3 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 22.9, बटोत में 21.1, कटड़ा में 26.6 और भद्रवाह में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री चढ़कर 20.5, पहलगाम में 17.8 और गुलमर्ग में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.4, पहलगाम में 0.7, गुलमर्ग में माइनस 1.6, भद्रवाह में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।