{"_id":"647330a517fa0f92340e2057","slug":"jammu-kashmir-weather-clouds-will-rain-again-in-some-parts-from-29-to-31-may-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: 29 से 31 मई तक कुछ हिस्सों में फिर बरसेंगे बादल, तेज हवा भी चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: 29 से 31 मई तक कुछ हिस्सों में फिर बरसेंगे बादल, तेज हवा भी चलेगी
Sun, 28 May 2023 04:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 28 May 2023 04:14 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 से 31 मई को जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगीं।
विज्ञापन
श्रीनगर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू शहर में रविवार को मौसम साफ रहा है। इससे पहले जम्मू संभाग के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश से तपिश से राहत मिली। इस दौरान कई स्थानों पर हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 से 31 मई को जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगीं।
विज्ञापन
कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। घाटी में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है। रात में भी राहत बनी हुई है। जम्मू में शनिवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन शाम को अचानक बादलों के छाने के साथ बारिश होने लगी।
विज्ञापन
कई इलाकों में हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों को राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव से अधिक तपिश का अहसास नहीं हो रहा है। इस साल मई में भी लोगों को भीषण गर्मी झेलने को नहीं मिली है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री गिरकर 34.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला उधमपुर के कई हिस्सों में दोपहर से शाम तक रुक रुक कर बारिश हुई।
विज्ञापन
निहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री गिरकर 23.4, बटोत में सामान्य से 6.0 डिग्री गिरकर 22.8, कटड़ा में सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 31.0 और भद्रवाह में सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा। यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन के साथ रात में ठंडक कायम है।
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 21.3, पहलगाम में सामान्य से 3.7 डिग्री गिरकर 19.1 और गुलमर्ग में सामान्य से 6.6 डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में खासतौर पर कश्मीर में मार्च के बाद से लगातार मौसम में बदलाव से ठंडक कायम है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में बारिश की सूरत में पारे में गिरावट आएगी।