फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Clouds burst at two places in Kishtwar, rafting banned in Reasi river

Jammu Kashmir Weather: किश्तवाड़ में दो जगह बादल फटे, पुल-घराट और श्मशान घाट बहे, रियासी दरिया में राफ्टिंग पर रोक

Wed, 06 Jul 2022 10:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 10:23 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 10 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बिजली गरजने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Clouds burst at two places in Kishtwar, rafting banned in Reasi river
किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद का नजारा - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश से बाढ़ की चेतावनी के बीच जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बारिश ने कहर बरपाया। किश्तवाड़ जिले में दो अलग-अलग जगह बादल फटने से नालों में बाढ़ आ गई। किश्तवाड़ में दच्छन के किबर नाले पर बना पुल बह गया। नाले किनारे कई घराट (पानी से चलनी वाली आटा चक्की) और एक श्मशान घाट बाढ़ में बह गया।

विज्ञापन

बादल फटा, जिससे भोट नाले में उफान आ गया

जिले के पाडर में भी बादल फटा, जिससे भोट नाले में उफान आ गया। गनीमत रही कि यहां नुकसान नहीं हुआ है। उधर, पानी का तेज बहाव देख रियासी जिला प्रशासन ने चिनाब दरिया में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। जिला उधमपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन

बिजली गरजने के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 10 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बिजली गरजने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। जिले के कई हिस्सों में घंटों हल्की बारिश जारी रही। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन तपिश से राहत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में दिन का पारा 35.9

जम्मू में दिन का पारा 35.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 28.6, बटोत में 27.5, कटड़ा में 28.7, भद्रवाह में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में दिन का तापमान 29.8

राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.8, पहलगाम में 24.0 और गुलमर्ग में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट आई है। लेह में दिन का पारा 27.2 और कारगिल में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

 कहां कितनी बारिश हुई

  • कटड़ा          27.0 (मिलीमीटर)
  • पहलगाम     24.0
  • भद्रवाह        23.4
  • बटोत          16.4
  • बनिहाल       6.4
  • जम्मू            5.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed