फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather alery for rain and snowfall in some parts

Jammu Kashmir Weather: आज फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Thu, 09 Feb 2023 12:04 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 12:04 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने नौ और 10 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather alery for rain and snowfall in some parts
Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में मौसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने नौ और 10 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका रहेगी। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे।
विज्ञापन


कश्मीर में रात में ठंडक कायम है। अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन दिनभर हल्के बादल भी छाए रहे। यहां कई दिन बाद सुबह दोबारा ठंडक का अहसास हुआ। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से हल्का चढ़कर 22.6 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.4, बटोत में 3.5, कटड़ा में 8.0 और भद्रवाह में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेट घाटी के कई हिस्सों में दिन में बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकली। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


           स्थान न्यूनतम तापमान
  • लेह -13.0
  • गुलमर्ग -6.5
  • पहलगाम -7.6
  • श्रीनगर -0.1
  • काजीकुंड -1.8
  • कुपवाड़ा -1.9
  • कोकरनाग -0.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed