{"_id":"638276a367da423ef21af30d","slug":"jammu-kashmir-voter-list-city-reporter-news-jmu2731679138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election in J&K: मतदाता सूचियों और नए मतदान केंद्रों के मूल्यांकन में जुटीं राजनीतिक पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election in J&K: मतदाता सूचियों और नए मतदान केंद्रों के मूल्यांकन में जुटीं राजनीतिक पार्टियां
Sun, 27 Nov 2022 02:28 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:28 PM IST
सार
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला का कहना है कि नई मतदाता सूचियों में सात लाख से ज्यादा मतदाताओं की संख्या बढ़ने के मामले में पार्टी मूल्यांकन कर रही है।
विज्ञापन
JAMMU KASHMIR MAP
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ से नई मतदाता सूचियों और मतदान केंद्रों का अंतिम प्रकाशन करने के साथ 772872 नए वोटरों को शामिल करने के बाद राजनीतिक दल इनके मूल्यांकन में जुट गए हैं। सियासी मूल्यांकन के बाद विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्र स्तर पर राजनीतिक दल रणनीति बनाने का काम करेंगे। मतदाता सूचियों और मतदान केंद्रों के तैयार होने से अब अगले साल विधानसभा चुनाव को यकीनी मानकर राजनीतिक दल मैदान में उतरने की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि चुनाव आयोग ने तय समयावधि के भीतर मतदाता सूचियों को तैयार करने का काम किया है। भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है और पूर्ण बहुमत से अगली सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला का कहना है कि नई मतदाता सूचियों में सात लाख से ज्यादा मतदाताओं की संख्या बढ़ने के मामले में पार्टी मूल्यांकन कर रही है। बाहरी प्रदेशों के लोगों को मतदाता सूचियों में शामिल तो नहीं किया गया, इस विषय पर पार्टी मूल्यांकन के बाद अपना पक्ष रखेगी। ऐसे ही नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं का कहना है कि मूल्यांकन के बाद ही अगली रणनीति और पार्टी अपने पक्ष को सार्वजनिक करेगी।
विज्ञापन
गौर हो कि नई सूचियों में 772872 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 8359771 हो गई है। मतदाताओं की संख्या में 10.19 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। नई मतदाता सूचियों में 4291687 पुरुष, 4067900 महिला और 184 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 301961 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।