जम्मू-कश्मीर: आईआईएम जम्मू में एमबीए के लिए 16 तक करें आवेदन, मेरिट सूची के आधार पर होगा प्रवेश के लिए चयन
आईआईएम जम्मू में इस बार यह दूसरा बैच शुरू होने जा रहा है। पहले बैच को कुछ माह पहले शुरू किया गया है। एम्स जम्मू के सहयोग से करवाए जा रहे इस कोर्स के प्रैक्टिकल के लिए नारायणा अस्पताल में भेजा जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एंड हेल्थ केयर मैनेजमेंट में एमबीए के दो वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 16 जनवरी तक अभ्यर्थी पंजीकरण करवा सकेंगे। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस कोर्स में प्रवेश के लिए कैट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं।
उसी के आधार पर छात्रों का मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश के लिए चयन किया जाएगा। प्रदेश का यह पहला संस्थान है, जहां यह कोर्स करवाया जा रहा है। आईआईएम जम्मू में इस बार यह दूसरा बैच शुरू होने जा रहा है।
पहले बैच को कुछ माह पहले शुरू किया गया है। एम्स जम्मू के सहयोग से करवाए जा रहे इस कोर्स के प्रैक्टिकल के लिए नारायणा अस्पताल आदि में भेजा जाता है। जहां छात्रों को स्वास्थ्य से संबधित जानकारी दी जाती है।
उन्हें नई चीजों सीखने का मौका मिलता है। आईआईटी जम्मू प्रौद्योगिकी भी प्रौद्योगिकी के मामले में छात्रों की सहायता करता है।
महिलाओं को दाखिले में रियायत
महिलाओं को इस कोर्स की मेरिट में रियायत दी जाएगी। महिलाओं में सामान्य वर्ग का कटऑफ 80, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग वर्ग का 60, एनसी ओबीसी का 60, एससी का 35, एसटी का 30 फीसदी कटऑफ किया जाएगा।
पुरुषों में सामान्य वर्ग का 85, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का 65, एनसी-ओबीसी का 65, एससी का 38, एसटी का 35 फीसदी पर कटऑफ होगा।