फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two tourists from Gujarat injured in stone pelting in Srinagar, 12 killed in 22 days

कश्मीर: श्रीनगर में पत्थरबाजी में गुजरात के दो पर्यटक घायल, 22 दिन में हो चुकी है 12 की हत्या

Mon, 04 Nov 2019 10:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two tourists from Gujarat injured in stone pelting in Srinagar, 12 killed in 22 days
सांकेतिक तस्वीर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पारिमपोरा में पथराव की चपेट में आने से गुजरात के दो पर्यटक घायल हो गए। पर्यटक गुलमर्ग से टैक्सी से श्रीनगर लौट रहे थे। इस दौरान पारिमपोरा में शरारती तत्व सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसा रहे थे, तभी इनकी गाड़ी चपेट में आ गई। पास के अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। हालांकि, पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


गैर प्रांत के लोगों पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर
सुरक्षा बलों का कहना है कि गैर प्रांत के लोगों पर बारीक नजर रखी जा रही है। विभिन्न जिलों में काम करने वाले बाहरी राज्यों के मजदूरों की गिनती कराई जा रही है। साथ ही उनकी बस्तियों तथा रिहायशी इलाकों की सुरक्षा पुख्ता करने के प्रबंध किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


कब-कब निशाना बने बाहरी लोग
04 नवंबर - श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, सहारनपुर के खिलौना विक्रेता की मौत
29 अक्तूबर- अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में कटड़ा निवासी ट्रक चालक की हत्या
29 अक्तूबर- दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पश्चिम बंगाल के पांच मजदूरों की हत्या की
24 अक्तूबर- शोपियां जिले के चित्रगाम जैनापोरा इलाके में आतंकियों ने सेब लदे तीन ट्रकों पर बरसाईं गोलियां। दो चालकों की मौत व एक घायल।
16 अक्तूबर- शोपियां में पंजाब के दो सेब कारोबारियों पर हमला। एक की मौत व दूसरा घायल
14 अक्तूबर- शोपियां में सेब लाद रहे राजस्थान के ट्रक चालक शरीफ खान की हत्या 
14 अक्तूबर- पुलवामा में छत्तीसगढ़ के ईंट भट्ठा मजदूर सागर की हत्या 

22 दिन में 12 की हत्या
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से घाटी के शांतिपूर्ण माहौल से बौखलाए आतंकियों ने 14 अक्तूबर से अब तक यानी 22 दिनों में 12 गैर कश्मीरियों की हत्या कर दी है। इनमें सेब कारोबारी, ट्रक चालक, रेहड़ी वाले व मजदूर शामिल हैं। गैर कश्मीरियों पर हमले की सात घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed