{"_id":"690fc001baec2dd82e045fd3","slug":"jammu-kashmir-two-army-soldiers-arrested-on-charges-of-espionage-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सेना के दो जवान गिरफ्तार, विशेष टीम कर रही है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सेना के दो जवान गिरफ्तार, विशेष टीम कर रही है पूछताछ
Sun, 09 Nov 2025 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Nov 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जवान नौशेरा सब-डिवीजन में 3 पंजाब रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं और इनकी तैनाती नौशेरा में अग्रिम पोस्ट पर है। हालांकि, सेना या पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, दोनों इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइटों के जरिए पाकिस्तानी सेना व आईएसआई के संपर्क में थे। दोनों नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिविधियों, लोकेशन और अन्य खुफिया जानकारी दुश्मन तक पहुंचा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली से आई विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी।
विज्ञापन
इनमें से एक जवान शनिवार सुबह चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे सियोट क्षेत्र में पकड़कर सेना को सौंप दिया। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भी इन्होंने पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को खुफिया जानकारियां लीक की थीं।
विज्ञापन