फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Twenty to be selected to play in Vinoo Mankad Trophy

जम्मू-कश्मीर: वीनू मांकड़ ट्रॉफी में खेलने के लिए बीस का किया जाएगा चयन

Thu, 02 Sep 2021 09:09 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 02 Sep 2021 09:09 PM IST
सार

तीन दिवसीय ट्रायल कैंप में जम्मू व कश्मीर संभाग से 24-24 खिलाड़ियों को चुना गया है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Twenty to be selected to play in Vinoo Mankad Trophy
जीजीएम साइंस कालेज जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीस सितंबर से 18 अक्तूबर के बीच होने वाली अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने 48 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया हैं। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग से 24-24 खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन अगस्त में आयोजित तीन दिवसीय ट्रायल कैंप में किया था। अब इन खिलाड़ियों में से 20 सदस्य टीम का चयन किया जाएगा। जो इंदौर और भुवनेश्वर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश की तरफ से खेलेंगे।

विज्ञापन


अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए महिला व पुरुष टीम भाग लेगी। महिला टीम के लिए चिन्हित संभावित खिलाड़ियों का कैंप जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान जम्मू में चल रहा है। पुरुष टीम का कैंप श्रीनगर में 3 सितंबर से शुरू होना था। हालांकि श्रीनगर में वर्तमान स्थिति को देखते हुए कैंप के आयोजन में देरी होगी।
विज्ञापन


जम्मू संभाग से संभावित 24 खिलाड़ियों में वंशज शर्मा, आर्या, सुवांश ठाकुर, अक्ष्य शर्मा, धर्मप्रीत सिंह, युवराज सैनी, अक्षित गंद्राल, असररुल गनी, ईशान बाली, अर्नव गुप्ता, ध्रुव सिंह परमार, जसवीर सिंह, मनित जसरोटिया, शुभ बडवाल, मोहम्मद नवीद, दिनेश, वंशज शर्मा प्रभजोत सिंह, विशाल कुमार, प्रफुल धर, नित्यम अबरोल, अभय टंडन, साहिल नासिर, रिद्यम शर्मा और गुरसिमर सिंह शामिल है। उदय प्रताप सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से अपना वापस लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एक महीने बाद भी नहीं मिला रणजीत सागर झील में लापता दूसरे पायलट का सुराग

श्रीनगर जा रही टीम को उधमपुर से वापस भेजा
वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए श्रीनगर में 3 सितंबर से प्रशिक्षण कैंप शुरू होना था। कैंप में भाग लेने के लिए जम्मू से संभावित 24 खिलाड़ी वीरवार को श्रीनगर के लिए रवाना हुए थे, जिन्हें उधमपुर से वापस भेजा दिया। श्रीनगर में मौजूदा हालात को देखते हुए पुलिस ने खिलाड़ियों की बस को आगे जाने की अनुमित नहीं दी है। यह खिलाड़ी  अब जीजीएम साइंस कॉलेज के हास्टल मैदान पर रवि शर्मा के नेतृत्व में अभ्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed