{"_id":"6662b3a2d25f01175f03cc03","slug":"jammu-kashmir-tourist-making-video-in-ganderbal-fell-into-sindh-drain-police-rescued-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: गांदरबल में वीडियो बना रहा पर्यटक सिंध नाले में गिरा, पुलिस ने बचाया, एक घंटा चला बचाव अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: गांदरबल में वीडियो बना रहा पर्यटक सिंध नाले में गिरा, पुलिस ने बचाया, एक घंटा चला बचाव अभियान
Fri, 07 Jun 2024 12:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:45 PM IST
सार
गांदरबल जिले के गुंड कंगन में सिंध नाले के बीच में फंसे रोहतक के पर्यटक सुनील सिंह को सुरक्षित बचा लिया गया। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विस्तार
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड कंगन में सिंध नाले के बीच में फंसे रोहतक के पर्यटक सुनील सिंह को सुरक्षित बचा लिया गया। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार को कुलन गुंड इलाके में पर्यटक सिंध नाले के किनारे बैठकर वीडियो बना रहे थे। तभी उनमें से एक फिसल गया और नदी के बीच में एक टापू पर जा फंसा।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पर्यटक को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय लोगों और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया गया। बता दें कि इस घटना के दौरान बचाव अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की सराहना की है।
विज्ञापन