फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,tour,president

जवानों और सैन्य परिवारों के बीच लगाए भारत मां जय के नारे, बच्चों को दी चॉकलेट

विज्ञापन
jammu kashmir,tour,president
राष्ट्रपति ने जवानों-परिवार वालों में भरा जोश, भारत माता की जय के नारों से गूंजा उत्तरी कमान मुख्याल
विज्ञापन

परिवार वालों का पूछा कुशल क्षेम, उनके त्याग व समर्पण की प्रशंसा की
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तरी कमान मुख्यालय में वीरवार को जवानों में जोश भर दिया। जवानों तथा परिवार वालों के साथ उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पूरा परिसर गूंज उठा। जवानों के परिवार वालों के बीच पहुंचकर उन्होंने कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान एक बच्ची को उन्होंने प्यार से चाकलेट भी भेंट किया।
संवाद के दौरान राष्ट्रपति ने जवानों की वीरता को नमन किया। साथ ही परिवार के सदस्यों के त्याग तथा समर्पण की प्रशंसा की। कहा कि जवान विषम परिस्थितियों में भी देश की सीमा की रक्षा में डटे हुए हैं। उनके अदम्य साहस के बल पर ही देश की जनता पूरी तरह सुरक्षित हैं। इससे पहले राष्ट्रपति के उधमपुर पहुंचने पर मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर, डीसी इंदु कंवल चिब सहित प्रशासन और एयर फोर्स के अधिकारियों ने स्वागत किया। वायुसेना के विमान से दोपहर एक बजे उतरने के बाद राष्ट्रपति चॉपर से उत्तरी कमान के लिए रवाना हुए, जहां शाम को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हाईवे, धार रोड और शहर में सुरक्षा रही कड़ी
दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सेना व पुलिस ने शहर व साथ लगते इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। कई स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बुधवार रात को ही शहर व एयर फोर्स स्टेशन के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एयर फोर्स मार्ग को सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया था। बाहर पुलिस कर्मियों के साथ प्रशासन के अधिकारी भी दोपहर तक मौजूद रहे। एयर फोर्स के अंदर कुछ ही अधिकारियों को जाने की अनुमति दी गई। हर आने जाने वाले पर नजर रखी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग और धार रोड पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। राष्ट्रपति के उधमपुर दौरे को लेकर कई दिनों से सेना, प्रशासन व पुलिस की तरफ से तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed