{"_id":"61f7752e1df4e65b7f5f54dd","slug":"jammu-kashmir-today-there-may-be-rain-and-snowfall-in-many-parts-fog-has-been-engulfing-many-districts-since-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आज कई हिस्सों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी, सुबह से ही कई जिलों में छाया रहा कोहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आज कई हिस्सों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी, सुबह से ही कई जिलों में छाया रहा कोहरा
Mon, 31 Jan 2022 11:06 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:06 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर के मौसम में अचानक गिरावट आई है। सुबह से ही कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। जम्मू संभाग में भी ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन
बनिहाल रेलवे स्टेशन का बर्फबारी के बाद नजारा।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के कई जिलो में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या बर्फबारी की संभावना भी मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है।
विज्ञापन
मौसम खुलने की वजह से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ गई है। ऐसे में रात को ठंड बढ़ गई है और दोपहर के समय लोगों को धूप खिलने से राहत मिल रही है। जम्मू में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। बनिहाल में तो न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 जनवरी को प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाको में बारिश होने की संभावना है। एक फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। दो फरवरी को मौसम फिर से करवट बदलेगा और कई स्थानो पर बारिश या बर्फबारी होगी। तीन फरवरी को कई स्थानों पर भारी बर्फबारी या बारिश हो सकती है।ं
विज्ञापन