{"_id":"660bdc44a25706805b036f92","slug":"jammu-kashmir-three-terrorist-helpers-arrested-in-sopore-weapons-also-recovered-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सोपोर में तीन आतंकवादी मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सोपोर में तीन आतंकवादी मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Tue, 02 Apr 2024 03:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2024 03:52 PM IST
सार
सोपोर में पुलिस ने तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक पिस्तौल, आपत्तिजनक सामग्री और कुछ मोबाइल मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कश्मीर घाटी के सोपोर में पुलिस ने तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक पिस्तौल, आपत्तिजनक सामग्री और कुछ मोबाइल मिले हैं। पुलिस ने बताया कि फल मंडी क्रॉसिंग पर सोमवार को 22 आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान तीन व्यक्तियों का व्यवहार संदिग्ध लगा। तीनों ने भागने की कोशिश की लेकिन उनको पकड़ लिया गया। इनकी पहचान फैसल अहमद काचरू निवासी बाबा यूसुफ, आकिब मेहराज काना निवासी संग्रामा और आदिल अकबर गोजरी निवासी कुशल माटू के रूप में हुई।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर इनसे एक पिस्तौल और मोबाइल फोन बरामद हुए। तीनों अपने फोन की सामग्री को सही ठहराने में विफल रहे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सोपोर में आर्म्स एक्ट और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन