फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Three MBBS students suffered with Dengue, Jammu Kashmir Boys Hostel

जम्मू-कश्मीरः एमबीबीएस के तीन छात्रों को डेंगू, ब्वायज हॉस्टल में मचा हड़कंप

Fri, 25 Oct 2019 06:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Three MBBS students suffered with Dengue, Jammu Kashmir Boys Hostel
dengue

जीएमसी के तीन अंडर ग्रेजुएट एमबीबीएस छात्रों के डेंगू से पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। तीनों को जीएमसी में अलग-अलग यूनिटों में इलाज दिया जा रहा है। इसमें एक छात्र को एहतियात के तौर पर आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि दो अन्य एमबीबीएस छात्र भी ओल्ड सीसीयू के नए वार्ड में भर्ती हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य पीजी छात्र को संदिग्ध बुखार है। आनन फानन में ब्वायज हास्टलों में फॉगिंग और दूसरे उपाय किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तीनों एमबीबीएस छात्रों की हालत स्थिर है। जम्मू संभाग में अब तक 300 से अधिक लोगों को डेंगू हो चुका है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि डेंगू पॉजिटिव हुए दो यूजी (अंडर ग्रेजुएट) छात्र राजोरी के निवासी हैं। एक अन्य छात्र के साथ तीनों एमबीबीएस छात्रों को तीनों को अचानक तेज बुखार की शिकायत हुई। जिसके बाद खून की जांच में तीनों के डेंगू से पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। तीन मेडिकल छात्रों के डेंगू की चपेट में आने से अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टलों में मच्छरों को लेकर व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं

अब तीनों को अस्पताल में विशेष इलाज दिया जा रहा है। इसमें एक छात्र के शरीर में प्लेटलेट्स की कमी बताई जा रही है। जीएमसी प्रशासन की ओर से ब्वायज हॉस्टलों में रह रहे मेडिकल छात्रों को डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत जांच के साथ उचित इलाज लेने को कहा गया है। मेडिकल छात्रों के डेंगू की चपेट में आने से ब्वायज हॉस्टलों में मच्छरों को लेकर व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

कुछ माह पहले दूषित पानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर यूजी विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जीएमसी कठुआ के पहले बैच के एक एमबीबीएस छात्र की भी दिमागी बुखार से मौत हो गई थी। उसे उचित इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

तीनों छात्रों की हालत स्थिर-प्रिंसिपल 
जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा रैना ने कहा कि डेंगू से पॉजिटिव हुए तीनों मेडिकल छात्रों की हालत ठीक है। उन्हें अस्पताल में अलग-अलग यूनिटों में विशेष इलाज दिया जा रहा है। इनमें आशंका है कि जो एमबीबीएस छात्र दूसरे जिलों के हैं वे वहीं पर पॉजिटिव हुए हैं। अलबत्ता ब्वायज हास्टल में मच्छरों से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed