{"_id":"61d1aac9e39481251d26ca11","slug":"jammu-kashmir-thirty-workers-buried-in-samba-bridge-shuttering-collapsed-army-and-administration-carried-out-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सांबा में निमार्णाधीन पुल की शटरिंग गिरी, दबने से 18 मजदूर घायल, 8 गंभीर जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सांबा में निमार्णाधीन पुल की शटरिंग गिरी, दबने से 18 मजदूर घायल, 8 गंभीर जम्मू रेफर
Sun, 02 Jan 2022 07:08 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:08 PM IST
सार
सांबा जिले के कौलपुर में रविवार शाम को हुआ हादसा। सेना, एसडीआरएफ और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान। पंजाब के गुरदासपुर से जम्मू के अखनूर तक जाने वाली बॉर्डर रोड के लिए देविका नदी पर बनाया जा रहा है पुल।
विज्ञापन
सांबा जिले में गिरी पुल की शटरिंग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगढ़ में बॉर्डर रोड के लिए देविका नदी पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिर गई। सरिया और शटरिंग के नीचे दर्जनों मजदूर दब गए। सेना, एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला, जिनमें से 18 मजदूर घायल हुए हैं। आठ घायलों को रामगढ़ और विजयपुर के अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस अब हादसे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बॉर्डर रोड जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे का वैकल्पिक राजमार्ग है, जिसे पंजाब के गुरदासपुर से जम्मू के अखनूर तक बनाया जा रहा है। बॉर्डर रोड सामरिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। रामगढ़ में कौलपुर में इसी रोड पर पुल बनाया जा रहा है। पुल के 30 से 40 मीटर हिस्से पर शटरिंग लगाई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो दिन में स्लैब डाली जानी थी। रविवार शाम करीब सवा चार बजे 28 मजदूर काम कर रहे थे, इसी दौरान भारी भरकर शटरिंग भरभराकर मजदूरों पर गिर गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। पहले आसपास के लोगों ने राहत कार्य चलाया।
विज्ञापन
इसके बाद सेना, एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया। प्रशासन के आला अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में घायल 18 मजदूरों को सीएचसी रामगढ़ और विजयपुर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से आठ श्रमिकों को जम्मू रेफर कर दिया गया।
जम्मू रेफर किए गए घायल
1. यशपाल पुत्र बचन लाल निबासी आरएस पुरा
2. संतोष कुमार पुत्र ब्रतू लाल निबासी छत्तीसगढ़
3. मोती लाल
4. राजू
5. सुरिंदर लाल पुत्र दीवान चंद निबासी नानावली आरएस पुरा
6. फिरतन भाई पुत्र व्यास राम निबासी छत्तीसगढ़
7. काजल पत्नी सीवान लाल निबासी छत्तीसगढ़
8. कविता पत्नी दिलहरन निबासी छत्तीसगढ़