फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Theft from Malkhana of Rajouri court premises, five policemen including ASI suspended

जम्मू-कश्मीर: राजोरी कोर्ट परिसर के मालखाने से हजारों की नगदी चोरी, एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 05 Apr 2023 09:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Apr 2023 09:10 PM IST
सार

चोरों ने सोमवार की देर रात मालखाने का ताला तोड़कर हजारों की नगदी और हेरोइन चोरी कर ली थी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Theft from Malkhana of Rajouri court premises, five policemen including ASI suspended
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

राजोरी कोर्ट परिसर के मालखाने में हुई चोरी के मामले में एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। चोरों ने सोमवार की देर रात मालखाने का ताला तोड़कर हजारों की नगदी और हेरोइन चोरी कर ली थी।

विज्ञापन


इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए एफएसएल टीम के सहयोग से क्राइम सीन दोहराया। इसके अलावा कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अमृतपाल सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही के लिए इंचार्ज गार्ड एएसआई तारिक महमूद, मोहम्मद शफीफ, गुलाम नबी, मोहम्मद मुंशी और मुर्तजा खान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच डीएसपी लाइन को सौंपी गई है। सूत्रों के बताया कि चोरों ने कोर्ट परिसर के मालखाने से 53 हजार की नकदी, चार किलोग्राम हेरोइन, एक लाख जाली नोट और 400 नशे की गोलियां चुराई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed