फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 'The dream of a developed India will come true with one nation, one election', Baldev Singh Bal

Jammu Kashmir: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव से विकसित भारत का सपना होगा साकार', बलदेव सिंह बलोरिया

Fri, 28 Mar 2025 05:58 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 28 Mar 2025 05:58 PM IST
सार

बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से चुनाव खर्च में कमी, राजनीतिक स्थिरता और देश के विकास की दिशा में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 'The dream of a developed India will come true with one nation, one election', Baldev Singh Bal
बलदेव सिंह बलोरिया - फोटो : @Baldev Singh Billawaria

विस्तार

एक राष्ट्र, एक चुनाव से विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा। इससे न केवल चुनाव खर्च कम करने में सरकार को आसानी होगी। वहीं चुनाव कराने में समन्वय बनेगा। ये बातें शहर के वार्ड नंबर 56 गंग्याल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर व भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने कही। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव कार्यक्रम के लागू होने से देश को विकसित करने की दिशा में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन


वहीं इसमें आर्थिक सुधार के साथ ही राजनीतिक दृष्टि से भी समन्वय बन सकेगा। रणनीति के तहत किसी चुनाव को कई चरणों में या एक साथ कराना है। बलोरिया ने कहा इस कार्यक्रम में जहां चुनाव खर्च में कमी आएगी वहीं राजनीतिक स्थिरता भी बढ़ेगी। लगातार चुनावों में सरकार और राजनीतिक दलों की तरफ से बड़ी मात्रा में धन खर्च होता है। वहीं आदर्श आचार संहिता का सही तरीके से लागू कर नीतिगत गतिरोध को रोका जा सकेगा। वहीं मतदाताओं की भागीदारी बड़ी संख्या में चुनाव में हो सकेगी। इससे मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed