{"_id":"6672c8c83206e2d415090228","slug":"jammu-kashmir-terrorists-hiding-in-forests-of-poonch-attacked-sog-changing-their-hideout-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुंछ के जंगलों में छिपे आतंकियों ने एसओजी पर किया हमला, बार-बार बदल रहे ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुंछ के जंगलों में छिपे आतंकियों ने एसओजी पर किया हमला, बार-बार बदल रहे ठिकाना
Wed, 19 Jun 2024 05:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:32 PM IST
सार
पुंछ के ढैर के जंगलों में छिपे आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू संभाग जिला पुंछ की सुरनकोट तहसील के बफलियाज ब्लॉक के बैरामगल्ला क्षेत्र में ढैर के जंगलों में छिपे आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम पर फायरिंग कर दी। मंगलवार शाम करीब चार बजे तीन से चार राउंड हुई गोलीबारी में हालांकि किसी भी जवान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद एसओजी और क्षेत्र में तैनात राष्ट्रीय राइफल ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। उधर, आतंकियों की तरफ से की गई गोलीबारी के बाद पुंछ से भी एसओजी के अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुरनकोट तहसील के इसी क्षेत्र से लगते रतनपास में एक जून की सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब दस मिनट तक गोलीबारी हुई थी। इसमें एक आतंकी भी घायल हुआ था। हालांकि आतंकी घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन
आतंकी लगातार बदल रहे ठिकाना
बताया जा रहा है कि देहरागली में सैन्य वाहनों पर हमला कर चार जवानों को बलिदान करने के बाद से आतंकी अपने ठिकाने लगातार बदल रहे हैं। इन आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं।