फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Terrorists carried out grenade attack on CRPF camp, no information about any injury

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर किया ग्रेनेड हमला, किसी के घायल होने की नहीं कोई सूचना

Tue, 24 Aug 2021 10:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 24 Aug 2021 10:04 PM IST
सार

श्रीनगर के जैनकदल इलाके में एक बार फिर से आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाया और उनपर ग्रेनेड हमला कर दिया।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Terrorists carried out grenade attack on CRPF camp, no information about any injury
सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से नापाक हरकत की है। आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए श्रीनगर जिले के जैनकदल इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला कर दिया। यह कैंप सीआरपीएफ की 23 बटालियन का है। वहीं हमले में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन दहशतगर्दों को मार गिराया गया। अराजकतत्व अफवाह न फैला सकें, इसके मद्देनजर सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। साथ ही श्रीनगर-बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी निलंबित की गई।

विज्ञापन


बता दें कि सोपोर के पेठसीर गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना की 52-आरआर और सीआरपीएफ की 177,179 व 92 बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पांच और छह दिनों में दस आतंकी मारे गए हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक 107 आतंकियों को खात्मा किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह मददगार गिरफ्तार


सोपोर मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान शोपियां निवासी फैयाज अहमद थोकर के पुत्र फैसल फैयाज, कुपवाड़ा निवासी अब्दुल अहमद शेख के पुत्र गुलाम मुस्तफा शेख और शोपियां निवासी अब्दुल मजीद गनी के पुत्र रमीज आह गनी के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मारे गए आतंकवादी सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार सहित कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा थे। मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार (एक एके 47 राइफल, दो पिस्तौल) और गोला बारूद सहित बरामद किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed