{"_id":"60f98f2803eb1c206a567a49","slug":"jammu-kashmir-terrorist-roamed-in-the-market-and-ate-food-in-the-dhaba-of-bari-barhamna-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: साथी के साथ मई में भी बाड़ी ब्राह्मणा आया था आतंकी मंजूर, बाजार में घूमा और ढाबे में खाया था खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: साथी के साथ मई में भी बाड़ी ब्राह्मणा आया था आतंकी मंजूर, बाजार में घूमा और ढाबे में खाया था खाना
Thu, 22 Jul 2021 09:00 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 22 Jul 2021 09:00 PM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में खुलासा, 11 जुलाई को पुरमंडल मोड़ नाके पर पकड़ा था हथियारों के साथ। औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री से सामान लोड करवाने आए थे, करीब पांच घंटे रुकने के बाद कश्मीर रवाना हुए थे।
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
11 जुलाई को पुरमंडल मोड़ नाके पर पिस्तौल और ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया आतंकी मंजूर मई में भी अपने आतंकी साथी शौकत के साथ बाड़ी ब्राह्मणा आया था। दोनों आतंकी ट्रक में आए, उनके पास हथियार भी थे। यह खुलासा मंजूर ने पूछताछ में किया है। मंजूर ने कबूला कि वह और शौकत 11 जुलाई को ट्रक से बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में सामान लोड करने आए थे। ट्रक में हथियार थे।
विज्ञापन
उन्होंने ट्रक को निजी फैक्ट्री के बाहर लगाया और सामान लोड होने तक बाड़ी ब्राह्मणा बाजार घूमने चले गए। उन्होंने वहां एक ढाबे में खाना खाया। दोनों करीबन 5-6 घंटे बाड़ी ब्राह्मणा में रहे। फैक्ट्री से सामान लोड करवाने के बाद दोनों ट्रक लेकर सांबा के नड मार्ग से होते हुए कश्मीर के लिए रवाना हो गए। इस खुलासे के बाद पुलिस और एसओजी ने फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। शौकत जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरटीपीसीआर की बढ़ेगी क्षमता, पांच जिलों में जल्द शुरू होंगी नई लैब
विज्ञापन
आतंकियों का खुले आम घूमना पुलिस के चुनौती
आतंकियों का इस तरह से बाड़ी ब्राह्मणा के औद्योगिक क्षेत्र में खुलेआम घूमना पुलिस विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। औद्योगिक क्षेत्र में आतंकी अगर किसी वारदात को अंजाम दे देते तो जो होता, उसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। इसके बाद दोनों आतंकी बाड़ी ब्राह्मणा में कहां-कहां गए और किन-किन लोगों से मिले, इसके बारे में भी पुलिस को जानकारी नहीं है। पुलिस पूछताछ में जुटी है।
एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा निहार रंजन का कहना है कि आतंकियों का औद्योगिक क्षेत्र में आने की बात उन्हें भी पता चली है। इसके अलावा उनके पास कोई इनपुट नहीं है। यह केस जम्मू पुलिस के हवाले है और वह अपने तरीके से इसकी जांच कर रही है।