{"_id":"6368ed6fe6009e69424f4bfc","slug":"jammu-kashmir-teachers-become-digitally-proficient-to-learn-to-create-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: डिजिटल रूप से कुशल बनेंगे शिक्षक, सीखेंगे कंटेंट तैयार करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: डिजिटल रूप से कुशल बनेंगे शिक्षक, सीखेंगे कंटेंट तैयार करना
Mon, 07 Nov 2022 05:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:05 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी रखने वाले जम्मू जिले के 63 शिक्षकों को इसके लिए चिह्नित किया है। 14 और 15 को कार्यशाला रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल परेड में होगी।
विज्ञापन
Teacher
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों को डिजिटल एजुकेशन के गुर सिखाएगा। एडोब की मदद से विभाग यह पहल शुरू कर रहा है। इसमें शिक्षकों को प्रभावी एजुकेशनल वीडियो तैयार करना, संपादन करना, स्क्रिप्ट लेखन, एक्सएल और पीपीटी तैयार करना सहित विभिन्न गुर सिखाए जाएंगे। एडोब 14 और 15 नवंबर को शिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी रखने वाले जम्मू जिले के 63 शिक्षकों को इसके लिए चिह्नित किया है। 14 और 15 को कार्यशाला रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल परेड में होगी। कुछ समय में ऑनलाइन कक्षाएं ऑफलाइन का विकल्प बनी हैं। ऐसे में शिक्षकों को डिजिटल एजुकेशन की पूरी जानकारी होनी चाहिए। स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. रवि शंकर शर्मा ने आदेश भी जारी किया है।
डिजिटल क्रिएटिव स्किल्स ऑफ स्कूल टीचर नामक कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल रूप से कुशल बनाना है। इसमें शिक्षकों को प्रभावी एजुकेशन वीडियो तैयार करना सिखाया जाएगा, ताकि डिजिटल रूप में बच्चों के पास अच्छी जानकारी उपलब्ध हो। किसी भी विषय का प्रभावी वीडियो तैयार किया जाएगा, ताकि बच्चे उससे अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकें। इसके साथ शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। आधुनिक तकनीक से शिक्षक संवाद करना सीखेंगे। वर्तमान समय में शिक्षकों को डिजिटल रूप से विकसित करना समय की मांग है।