फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Teacher arrested by Kathua police in terrorist infiltration case

जम्मू कश्मीर: देश विरोधी गतिविधियों में कठुआ से एक और गिरफ्तारी, आतंकी घुसपैठ के लिए सुरंग मामले से जुड़ रहे तार  

Tue, 26 Apr 2022 03:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 03:45 AM IST
सार

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने राजबाग थाने में धोखाधड़ी और गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि देश विरोधी गतिविधियों के मामले में  व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Teacher arrested by Kathua police in terrorist infiltration case
आतंकी सुरंग (फायल) - फोटो : ANI

विस्तार

देश विरोधी गतिविधियों के मामले में कठुआ जिले से सोमवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। सप्ताह भर के भीतर यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पूर्व पुलिस ने हीरानगर के सीमावर्ती क्षेत्र से दो लोगों को पकड़ा था। सूत्रों के अनुसार, पेशे से शिक्षक आरोपी भद्रवाह, डोडा के एक गांव का रहने वाला है, जिसे पुलिस गांधीनगर थाने से राजबाग थाना लेकर आई है।

विज्ञापन

गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज  

सूत्रों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने राजबाग थाने में धोखाधड़ी और गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि देश विरोधी गतिविधियों के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन

जनवरी 2021 को घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग मामले में कार्रवाई 

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी 2021 को घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग मामले समेत देश विरोधी गतिविधियों में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने हीरानगर सब डिवीजन के बॉर्डर से सटे इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक रियासी और एक कठुआ जिले का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमात के लिए चंदा वसूल रहा व्यक्ति बारामुला में गिरफ्तार

बारामुला में सुरक्षाबलों ने सोमवार को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के नाम पर चंदा उगाही कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी शिनाख्त माइक्रोवेव कॉलोनी कनलीबाग निवासी मोहम्मद अमीन गनी के रूप में हुई है। उसके घर से सुरक्षाबलों ने जेके बैंक की दो पासबुक, तीन चेक बुक व जमात की बुकलेट बरामद की है।

सुरक्षाबलों ने आरोपी के कनलीबाग स्थित आवास की भी तलाशी ली 

सुरक्षाबलों के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति एक स्कूटी से जा रहा था। सुरक्षाबलों ने रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी की तीन रसीद बुक, एक मोबाइल फोन और 15900 रुपये की नकद राशि मिली। उसने पूछताछ में बताया कि यह रकम उसने जमात के लिए चंदे के रूप मे आम लोगों से जुटाई है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसके कनलीबाग स्थित आवास पर भी तलाशी ली। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed