फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,target killing

हंसते खेलते परिवार की खुशियां लील गए आतंकी

विज्ञापन
jammu kashmir,target killing
सांबा। रजनी बाला बेटी सना और पति राजकुमार के साथ रोज की तरह नाश्ता कर घर से निकली थी। तीनों साथ थे। पति और बेटी रजनी को स्कूल के पास छोड़कर वापस आ रहे थे कि पीछे से आतंकियों ने रजनी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

राजकुमार ने कहा कि रजनी को स्कूल के सामने उतारकर आए थे। उनके हाईस्कूल की चहारदीवारी नहीं है। सुनसान क्षेत्र है, वहां से कुछ दूर उन्हें पैदल ही जाना होता है। वह उसे उतार कर बेटी के साथ निकल गए। बेटी को स्कूल छोड़ कर अपने स्कूल पहुंचना था। कुछ ही देर बाद उन्हें फोन आया कि वह शीघ्र ही गाड़ी लेकर स्कूल पहुंचें। उसी क्षण वह वापस पहुंचे तो वहां का मंजर देख सन्न रह गए। उनके अनुसार रजनी अभी अपने स्कूल के अंदर भी नहीं पहुंची थी, कि आतंकियों ने उसे मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन

राजकुमार के अनुसार सोमवार को रजनी के स्थानांतरण का आदेश हुआ था। मंगलवार को अपने प्रधानाचार्य से रिलीविंग ऑर्डर लेना था। उन्होंने कमरा भी शिफ्ट कर लिया था। वह खुश थे कि वे दोनों अब एक ही स्कूल में तैनात हो जाएंगे, तो काफी राहत मिलेगी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। वहीं, रजनी के ससुर रामपाल ने कहा कि बहू की आतंकियों ने हत्या कर दी है। बेटे राजकुमार का जम्मू में तबादला किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed