{"_id":"66498f9d2fbf99ad760b2d18","slug":"jammu-kashmir-suspects-seen-again-in-kathua-security-forces-launched-search-operation-in-tarnah-hiranagar-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कठुआ में फिर दिखे संदिग्ध, हीरानगर के तरनाह में सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कठुआ में फिर दिखे संदिग्ध, हीरानगर के तरनाह में सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Sun, 19 May 2024 11:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 19 May 2024 11:05 AM IST
सार
कठुआ जिले के हीरानगर तहसील के तरनाह इलाके में संदिग्ध देखे गए। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
हीरानगर: तलाशी अभियान में जुटे सुरक्षाकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला कठुआ में रविवार सुबह एक बार संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस बार जिले की हीरानगर तहसील के तरनाह इलाके में संदिग्ध देखे गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसओजी, सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तरनाह से अंतरराष्ट्रीय सीमा कुछ ही दूरी पर स्थित है। ऐसे में सीमांत इलाके पर भी अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। इसके साथ लगते जंगली इलाके को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती पुलिस पोस्ट बसंतपुर से सटे कसोरी गांव में संदिग्ध देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, जिले के डग्गर और जुठाना गांव भी संदिग्ध दिखने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। लेकिन, इन सभी मामलों में अभी तक सुरक्षाबलों के हाथ कोई बड़ी सफलता नहीं लगी है।
विज्ञापन