फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: suspected terrorists escaped in car from outskirts of Srinagar, search operation continues

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर और शोपियां में नाका तोड़ भागे कार सवार संदिग्ध आतंकी,  तलाशी अभियान जारी 

Tue, 08 Dec 2020 01:23 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 08 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir: suspected terrorists escaped in car from outskirts of Srinagar, search operation continues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नारबल में सोमवार को कार में सवार संदिग्ध आतंकी सुरक्षाबलों के रुकने का इशारा करने के बावजूद नाके से भाग निकले। नाके पर मौजूद सुरक्षाबलों के हवा में गोलियां चलाने से वहां भगदड़ मच गई, इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सुरक्षाबल कार सवारों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। एक अन्य घटना में शाम को शोपियां में एक एसयूवी भी नाका तोड़कर भाग निकली। बाद में बिना नंबर की एसयूवी ओरेहर इलाके से लावारिस बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी मालिक को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी मालिक अधिवक्ता और एक राजनीति दल से जुड़ा बताया जा रहा है।    

विज्ञापन


श्रीनगर के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) शहजाद सलारिया ने बताया कि पहले से इनपुट थे कि इलाके में आतंकियों की मूवमेंट हो रही है। इसलिए श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ़  की ओर से संयुक्त नाके लगाए गए थे। इस दौरान एक मारुति कार आई जिसे नाके पर रुकने के लिए कहा गया लेकिन वो गाड़ी रिर्वस करके वहां से भाग निकले। सलारिया ने बताया कि इस दौरान नाके पर मौजूद जवानो ने मारुति में सवार संदिग्ध आतंकियों को चेतावनी देने के लिए हवा में गोलियां दागीं जिससे अफरातफरी मच गई। इसमें मक्की (भुट्टा) बेचने वाला शौकत नाम का एक लड़का घायल हो गया।  सलारिया ने बताया कि इस घटना के बाद आसपास के इलाके को घेरे में लेने के बाद घरों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


श्रीनगर जाने वाले सभी रास्तों पर अलर्ट
 इस घटना के बाद हाईवे समेत श्रीनगर शहर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि सुरक्षाबलों को पहले से इनपुट है कि आतंकी चुनावों को लोगों की भागीदारी को देख भौखलाए हुए हैं और लोकतंत्र के इस पर्व में खलल डालने के लिए किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता है गाड़ी मालिक
सोमवार की शाम दक्षिण कश्मीर के शोपियां के रामपोरा थ्रेंज इलाके में लगभग पांच बजे नाके पर तैनात सुरक्षा बलों ने तेजी से आ रही एक एसयूवी को रुकने का इशारा किया। परंतु गाड़ी नाका तोड़कर भाग निकली। इस दौरान 24 आरआर के जवानों ने हवाई फायर किया परंतु गाड़ी पकड़ में नहीं आई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया। फलस्वरूप ओरेहर इलाके में एक स्थान पर बिना नंबर की एसयूवी लावारिस खड़ी मिली। सुरक्षाबलों ने उसके मालिक का पता लगाने के बाद उसे हिरासत में ले लिया तथा उससे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि गाड़ी में आतंकी सवार हैं। सूत्रों ने बताया कि गाड़ी मालिक अधिवक्ता होने के साथ एक राजनीतिक दल से भी जुड़ा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed