{"_id":"6467b88aaede1339180b8d96","slug":"jammu-kashmir-strong-arrangements-security-of-g20-army-qat-deployed-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जी20 की सुरक्षा में पुख्ता बंदोबस्त, सेना की क्यूएटी तैनात, सीमांत क्षेत्र में सेना की गश्त बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जी20 की सुरक्षा में पुख्ता बंदोबस्त, सेना की क्यूएटी तैनात, सीमांत क्षेत्र में सेना की गश्त बढ़ी
Sat, 20 May 2023 03:09 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 20 May 2023 03:09 AM IST
सार
पुलिस की तरफ से शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी कर दी गई है। हथियारबंद जवानों को हर समय सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जी 20 के लिए कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में जी 20 की बैठक को लेकर सुरक्षा के हर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सेना की ओर से शहर में कई जगहों पर क्यूएटी वाहनों को तैनात किया गया है। साथ ही सीमांत इलाकों में गश्त को बढ़ा दिया गया है। खासकर सेना ने अपने कैंपों, यूनिटों और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर गश्त को बढ़ाया है।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से शहर के होटलों में खास चेकिंग शुरू की गई है। शुक्रवार पुलिस ने शहर ज्यूल, गुम्मट, चांद नगर के होटलों को खंगाला। पुलिस की तरफ से 25 मई तक हर शाम होटलों की जांच होगी। होटलों में रुकने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी कर दी गई है। हथियारबंद जवानों को हर समय सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इन स्थानों पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियां देखे जाने पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
शहर के सुंजवां, चौआदी, सिद्धड़ा, रैका, छन्नी इलाकों में पुलिस ने साधा वर्दी में कर्मियों को तैनात किया है। पुलिस की ओर से कुछ संदिग्ध इलाकों की पहचान भी की गई है। यहां खास नजर रखी जा रही है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सुरक्षा को लेकर अहम रणनीति बनाई गई है।
जिसके तहत कई तरह के बंदोबस्त किए गए हैं। तकनीकी ढांचा सक्रिय किया गया है। पुलिस ने शहरवासियों को संपर्क में लेकर कहा है कि कहीं पर भी कोई संदिग्ध दिखने या कोई ऐसी वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।