फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: State board exam results will be released by mid-June, evaluation of answer sheets

जम्मू-कश्मीर: जून मध्य तक जारी होगा प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम, अंतिम चरण में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Thu, 18 May 2023 09:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 09:46 PM IST
सार

जेके बोर्ड जून मध्य तक तीनों बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है। हार्ड और समर जोन में 10वीं से 12वीं बोर्ड कक्षा में कुल 417599 छात्र पंजीकृत थे। इसमें जम्मू संभाग में 203000, कश्मीर संभाग में 213104 और लद्दाख में 1495 छात्र थे।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: State board exam results will be released by mid-June, evaluation of answer sheets
रिजल्ट जारी होने के बाद चहके मेधावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद अब जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेके बोर्ड) 10वीं से 12वीं तक बोर्ड कक्षाओं का परिणाम जारी करने की तैयारी में है। एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद पहली बार प्रदेश में एक साथ परिणाम जारी होंगे।

विज्ञापन


जेके बोर्ड जून मध्य तक तीनों बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है। हार्ड और समर जोन में 10वीं से 12वीं बोर्ड कक्षा में कुल 417599 छात्र पंजीकृत थे। इसमें जम्मू संभाग में 203000, कश्मीर संभाग में 213104 और लद्दाख में 1495 छात्र थे।
विज्ञापन


साफ्ट जोन में 10वीं की बोर्ड परीक्षा पांच अप्रैल को हुई थी, जबकि 11वीं की 19 अप्रैल और 12वीं दो अप्रैल को। साफ्ट जोन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य हो चुका है और परिणाम संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हार्ड जोन में 10वीं की परीक्षा नौ मई को पूरी हुई है, जबकि 11वीं की 14 मई आर 12वीं की 15 मई को परीक्षा हुई है। हार्ड जोन में कुछ एक विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होनी है। परीक्षा होने के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी जारी है।


बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हार्ड जोन में अभी परीक्षाएं खत्म हुई हैं। कुछ एक विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बचा है। जून मध्य तक परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा है।

जम्मू संभाग

दसवीं कक्षा - 80000 छात्र
11वीं कक्षा- 68000 छात्र
12वीं कक्षा- 55000 छात्र
कुल- 203000

कश्मीर संभाग

10वीं कक्षा- 68659
11वीं कक्षा- 71375
12वीं कक्षा- 73034
कुल 213104

लद्दाख

10वीं कक्षा- 832
12वीं कक्षा- 663
कुल- 1495

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed