फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Srinagar temperature minus 3.4 degrees, cold wave continues in Leh-Ladakh

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर का तापमान माइनस 3.4 डिग्री, लेह-लद्दाख में शीतलहर जारी, जम्मू में खिली रही धूप

Wed, 14 Dec 2022 10:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 10:29 PM IST
सार

घाटी के अधिकांश हिस्सों में माइनस तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस महीने के अंत तक मौसम में कोई अहम बदलाव नहीं होने के आसार हैं।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Srinagar temperature minus 3.4 degrees, cold wave continues in Leh-Ladakh
श्रीनगर पहुंचे विदेशी पक्षी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में एक बार फिर मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अन्य जगहों पर भी पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने जोर पकड़ लिया है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में माइनस तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस महीने के अंत तक मौसम में कोई अहम बदलाव नहीं होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में पारा माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसी स्थिति 5 दिसंबर 2022 को भी रिकॉर्ड की गई थी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रसिद्ध स्की-रिसोर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 2.8 डिग्री और काजीगुंड में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के अंत तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। दिसंबर महीने के अंत तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में अच्छी धूप खिले रहने की संभावना है। रात में भी अधिकतर आसाम खुला रहने के कारण तापमान में और भी गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed