{"_id":"61a28c3abcc08d659d22dac6","slug":"jammu-kashmir-sports-city-reporter-news-jmu248734458","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरला देवी का सीनियर वुमेन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरला देवी का सीनियर वुमेन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वुमेन सीनियर वनडे ट्रॉफी में अपने खेल से टीम को जीत दिलाने वाली क्रिकेट सरला देवी का चयन सीनियर वुमेन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। वर्तमान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान तानिया भाटिया की कप्तानी में सरला देवी इंडिया बी की टीम के लिए खेलेगी। सीनियर वुमेन ट्रॉफी में सरला देवी ने 110 रन और 12 विकेट झटके थे, जिसके आधार उनका चयन हुआ है।
मूल रूप से बाड़ी ब्राह्मणा के करयाल ब्राह्मणा गांव की रहने वाली सरला प्रदेश महिला टीम की आलराउंडर खिलाड़ी है। सरला बाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज के साथ ओपनर बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि चयन को लेकर काफी खुश हूूं और चैलेंजर ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन कर इंडिया टीम का हिस्सा बनना है। उन्होंने कहा कि वुमेन सीनियर वनडे ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा था। टीम के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। जेकेसीए में हुए सकारात्मक बदलाव से टीम के प्रदर्शन के साथ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन में सुधार आया है। उन्होंने इस बार वनडे ट्रॉफी में हमने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया जो खिलाड़ियों की मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चैलेंजर ट्रॉफी में चयन मुझे ओर अच्छा प्रदर्शन करने को प्रेरित करेगा। सरला देवी ने कहा कि चार दिसंबर से ट्रॉफी शुरू हो रही है और उन्हें 29 नवंबर को शिविर में पहुंचना है। जेकेसीए उप समिति के सदस्य और पूर्व क्रिकेटर मित्थुन मन्हास ने सरला को चयन पर शुभकामनाएं दी हैं।