फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Special teams of police will patrol on Holi

holi 2023: जम्मू-कश्मीर में होली पर पुलिस की स्पेशल टीमें करेंगी गश्त, संदिग्धों पर रहेगी पूरी नजर

Tue, 07 Mar 2023 01:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 01:59 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शहर के जानीपुर, सतवारी, गंग्याल, पीर मिट्ठा, पक्का डंगा, बिक्रम चौक, गोल मार्केट, ज्यूल चौक, परेड और पंजतीर्थि में पुलिस की स्पेशल टीमें तैनात रहेंगी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Special teams of police will patrol on Holi
जम्मू में रंगों से सजी दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली को लेकर शहर में पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। इसके तहत अगर किसी ने हुड़दंग मचाया या फिर जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश की, तो खैर नहीं। पुलिस ने शहर के 10 इलाकों में स्पेशल टीमों को बाइक के साथ तैनात किया है। यह टीमें होली मनाने वाले युवाओं पर नजर रखेंगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शहर के जानीपुर, सतवारी, गंग्याल, पीर मिट्ठा, पक्का डंगा, बिक्रम चौक, गोल मार्केट, ज्यूल चौक, परेड और पंजतीर्थि में पुलिस की स्पेशल टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन


इन टीमों के साथ पुलिस का गश्त दल और बाइक सवार रहेंगे। इन टीमों से कहा गया है कि यदि कोई युवक जबरदस्ती किसी पर रंग फेंकता है या किसी लड़की या महिला से छेड़छाड़ का प्रयास करता है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर में घूमती रहेगी गश्त वैन, बाइक

युवाओं की टोलियां हल्ला और हुड़दंग न मचाएं, इसके लिए करीब एक दर्जन गश्त टीमें पूरे शहर में घूमती रहेंगी। साउथ और नार्थ दोनों में ही छह-छह टीमें तैनात की गई हैं। इनमें बाइक सवार भी मौजूद रहेंगे। इन टीमों को साफ कहा गया है कि लगातार मोटरसाइकिल पर घूमने वालों पर नजर रखें।

सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त

पुलिस किसी को बिना वजह तंग नहीं करेगी। शहर में कुछ जगहों को चिन्हित किया गया है। उन जगहों पर पुलिस कर्मी अर्ध सैनिक बलों, महिला पुलिस के साथ तैनात रहेंगे। हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बाइक सवार पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। युवा वर्ग से अपील है कि वह शांति और आराम से होली मनाएं। हुड़दंग मचाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed