{"_id":"6167e3b261a9ac4dd655068f","slug":"jammu-kashmir-special-schemes-for-dairy-fisheries-soon-for-remote-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दूरदराज क्षेत्रों के लिए डेयरी, मत्स्य पालन की विशेष योजनाएं जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दूरदराज क्षेत्रों के लिए डेयरी, मत्स्य पालन की विशेष योजनाएं जल्द
Thu, 14 Oct 2021 01:30 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:30 PM IST
सार
केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने सांबा जिले के दौरे में कहा कि जनता के द्वार तक पहुंचे सरकार। इन योजनाओं से लोगाें को लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
मिलट्री डेयरी फार्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान ने कहा कि दूरदराज इलाकों के लिए डेयरी और मत्स्य पालन की विशेष योजनाएं जल्द शुरू की जाएंगी। इन योजनाओं से लोगाें को लाभ पहुंचाया जाएगा। यह योजनाएं स्वरोजगार को बढ़ावा देंगी। इससे स्थानीय लोगाें के सामाजिक व आर्थिक जीवन स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास रोहिंग्याओं का रिकॉर्ड नहीं, आठ माह से 200 से ज्यादा रोहिंग्या जेल में
विज्ञापन
सांबा जिले के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बालियान ने कहा कि प्रशासन आम लोगाें की समस्याओं का समाधान करे। कहीं कोई परेशानी आती है और केंद्र सरकार की मदद महसूस होती है तो संबंधित कार्य की फाइल केंद्र के पास भेजी जाए। इस पर फौरन कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का मकसद शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है।
विज्ञापन