{"_id":"63ee7b5594ed0c89ec03d60b","slug":"jammu-kashmir-sound-of-firing-in-srinagar-security-forces-launched-a-search-operation-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में गोली चलने की आवाज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान,आतंकी संगठन का नाम आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में गोली चलने की आवाज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान,आतंकी संगठन का नाम आया सामने
Fri, 17 Feb 2023 02:00 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:00 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इसे सरकारी कर्मचारी के खिलाफ हमला करने का दावा किया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के कमरवारी इलाके में गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने के बाद अफरातफरी मच गई। अनिष्ट की आशंका के चलते मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इसे सरकारी कर्मचारी के खिलाफ हमला करने का दावा किया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जारी बयान में उसने कहा कि हमने अतिक्रमण विरोधी अभियान में शामिल कर्मचारी को निशाना बनाया था। श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि कमरवारी लाके में गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम तथ्यों का पता लगा रही है। इस घटना में किसी को कोई नुकसान या चोट नहीं पहुंची है।