{"_id":"5e786bff8ebc3e6feb3e8c68","slug":"jammu-kashmir-sog-sopor-in-kupwara-arrested-one-terrorists-associate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आतंकियों का एक मददगार पकड़ा गया, हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आतंकियों का एक मददगार पकड़ा गया, हथियारों का जखीरा बरामद
Mon, 23 Mar 2020 01:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आतंकियों का मददगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में आतंकियों का एक मददगार मौजूद है। साथ ही इसके पास भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी है। इसी सूचना के आधार पुलिस ने आतंकियों के इस मददगार के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन
एसओजी की टीम ने आतंकियों के मददगार के पास से हथियार बरामद किए। जिनमें आठ एके-47, नौ पिस्टल, 16 मैग्जीन(9-एमएम), 9-एमएम के 351 कारतूस के साथ ही अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। इससे पहले आतंकियों के इसी मददगार के पास जनवरी महीने में आठ लाख रुपये बरामद किए गए थे। इसकी पहचान निसार अहमद पुत्र मोहम्मद केसर मीर उम्र 31 साल के रूप मे हुई है। निसार, गुलाम नबी लोन निवासी अवथकोल मेयाल का दत्तक पुत्र है।
विज्ञापन
हथियारों का इतना बड़ी जखीरा मिलने से आशंका जताई जा रही है यह ओवर ग्राउंड वर्कर आतंकियों तक इन्हें पहुंचाने जा रहा था। पुलिस पकड़े गए आतंकियों के मददगार से पूछताछ कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई बड़ा खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन