{"_id":"65afa9d6b63ff2e6ae025f15","slug":"jammu-kashmir-smc-wrote-to-remove-pan-masala-advertisements-from-jksrtc-buses-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: JKSRTC की बसों से पान मसाला के विज्ञापन हटाने की अपील, SMC ने परिवहन निगम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: JKSRTC की बसों से पान मसाला के विज्ञापन हटाने की अपील, SMC ने परिवहन निगम को लिखा पत्र
Tue, 23 Jan 2024 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:28 PM IST
सार
पत्र में कहा गया है कि भारत में तंबाकू और शराब के उत्पादों के विज्ञापनों पर प्रतिबंध है। इसलिए निर्माता सरोगेट उत्पादों जैसे विज्ञापन के रचनात्मक तरीकों का सहारा ले रहे हैं, जो विभिन्न अधिनियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
विज्ञापन
JKSRTC
- फोटो : File Photo
विस्तार
घाटी में जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) की बसों पर पान मसाला का विज्ञापन लगाए जाने को लेकर श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) ने परिवहन निगम को पत्र लिखा है। नगर निगम ने इसे सरकारी विज्ञापन नीति 2012 और सीओटीपीए-2003 का खुला उल्लंघन बताया है। साथ ही उन्होंने एजेंसी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और बसों पर लगे विज्ञापनों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चूंकि भारत में तंबाकू और शराब के उत्पादों के विज्ञापनों पर प्रतिबंध है। इसलिए निर्माता सरोगेट उत्पादों जैसे विज्ञापन के रचनात्मक तरीकों का सहारा ले रहे हैं, जो विभिन्न अधिनियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि 'इलायची' बेचने की आड़ में विज्ञापनों का उद्देश्य विमल के चबाने वाले तंबाकू उत्पादों का विपणन करना है। अधिकारी ने बताया, "सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) की धारा 5 के तहत सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विज्ञापन प्रतिबंधित हैं।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जेकेआरटीसी की बसों का रोजाना हजारों लोग उपयोग करते हैं और देखते हैं और युवा विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चे चौबीसों घंटे इन सरोगेट विज्ञापनों के संपर्क में रहते हैं। ऐसे में इन विज्ञापनों तुरंत हटाया जाना चाहिए।
श्रीनगर नगर निगम ने मामले का संज्ञान लिया है और जेकेआरटीसी अधिकारियों को विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा है और बसों से विज्ञापन हटाने के लिए कहा गया हैं।