{"_id":"644b74f46085812c0f017295","slug":"jammu-kashmir-siu-files-charge-sheet-against-two-including-lashkar-terrorist-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: एसआईयू ने लश्कर आतंकवादी सहित दो के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: एसआईयू ने लश्कर आतंकवादी सहित दो के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
Fri, 28 Apr 2023 12:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:55 PM IST
सार
एसआईयू ने एनआईए कोर्ट बारामुला की अदालत में लश्कर के एक हाइब्रिड आतंकवादी और एक सक्रिय आतंकवादी के खिलाफ चार्जशीट पेश की।
विज्ञापन
SIU (File)
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने एनआईए कोर्ट बारामुला की अदालत में लश्कर के एक हाइब्रिड आतंकवादी और एक सक्रिय आतंकवादी के खिलाफ चार्जशीट पेश की।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार 7 नवंबर 2022 को सोपोर पुलिस द्वारा तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुई थी। इसको लेकर सोपोर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विशेष जांच इकाई (एसआईयू) सोपोर ने धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए की धारा 18, 20, 23, 38 के तहत एनआईए कोर्ट बारामुला के समक्ष आरोप पत्र पेश किया। यह आरोप पत्र केहनुसा बांदीपोरा निवासी वसीम राजा लोन (हाइब्रिड आतंकी) और ब्रथ सोपोर निवासी मोहम्मद उमर मीर (लश्कर आतंकी) के खिलाफ दायर किया गया।
विज्ञापन