{"_id":"61bc2d12bbc403580e1e05be","slug":"jammu-kashmir-since-august-more-than-ten-thousand-passengers-are-traveling-from-jammu-airport-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू एयरपोर्ट से अगस्त के बाद से प्रतिमाह दस हजार से अधिक यात्री कर रहे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू एयरपोर्ट से अगस्त के बाद से प्रतिमाह दस हजार से अधिक यात्री कर रहे सफर
Fri, 17 Dec 2021 11:54 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:54 AM IST
सार
जम्मू हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोड पेनेल्टी हटने के बाद यात्रियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू एयरपोर्ट यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार जम्मू हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त के बाद प्रतिमाह दस हजार से अधिक यात्री जम्मू एयरपोर्ट से सफर कर रहे हैं, जो अभी तक सबसे ज्यादा है। नवंबर में रिकॉर्ड 146874 यात्रियों ने सफर किया है।
विज्ञापन
रनवे का विस्तारीकरण और लोड पेनेल्टी हटाने के बाद जम्मू एयरपोर्ट से संचालित होने वाले यात्री विमानों ने रफ्तार पकड़ है। पिछले वर्ष जम्मू एयरपोर्ट से 413269 लोगों ने सफर किया था, जो इस वर्ष बढ़कर 743268 हो गया है। यानी की एक वर्ष में संख्या में 329999 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आज रात 12 बजे से बिजली विभाग के कर्मी हड़ताल पर, निजीकरण का कर रहे विरोध
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर, लेह ग्वालियर, सहित अन्य शहरों के लिए उड़ानें हैं। जुलाई में 41337 यात्रियों ने सफर किया तो अगस्त में ये संख्या 56866 हुई। सितंबर में संख्या बढ़कर 73309 और अक्तूबर में 97030 हुई। नवंबर में संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई और पहल बार 105682 यात्रियों ने जम्मू एयरपोर्ट से सफर किया है।