{"_id":"67a09594e3ad6125cf0f0ce6","slug":"jammu-kashmir-shots-fired-over-land-dispute-accused-brijraj-singh-arrested-two-others-absconding-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: भूमि विवाद पर चली गोली, आरोपी बृजराज सिंह गिरफ्तार, दो अन्य फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: भूमि विवाद पर चली गोली, आरोपी बृजराज सिंह गिरफ्तार, दो अन्य फरार
Mon, 03 Feb 2025 03:38 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 03 Feb 2025 03:38 PM IST
सार
लाले दा बाग में भूमि विवाद को लेकर हवाई फायरिंग करने पर एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
लाले दा बाग में दो गुटों में हुए भूमि विवाद को लेकर एक गुट ने हवाई फॉयरिंग कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दोमाना पुलिस एक आरोपी गिरफ्तार किया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को दोमाना पुलिस थाना में रेखा देवी पत्नी बोधराज निवासी नेत्र कोठी बरनाई ने लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
इसमें बताया कि पड़ोसी बृजराज सिंह जमवाल निवासी एक्सचेंज रोड जम्मू जो वर्तमान समय में राजोरी लाइन लाले दा बाग में रहता है। उनकी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से जमीन पर पहुंचा था। हालांकि, उस जमीन पर स्टे है। उनके साथ उसका बेटा हर्षवर्धन सिंह जमवाल, पत्नी डेजी जमवाल, जागर चौधरी और बाबू चौधरी निवासी केरन बनतालाब भी मौजूद थे।जानकारी मिलने पर जब वह वहां पर पहुंची, ताे उन्होंने गालीगलोज शुरू दी और वहां से जाने के लिए कहा। इस दौरान बृजराज सिंह ने हवा में गोली चला दी। इसका उन्होंने वीडियो भी बनाया है। दोमाना पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। यह घटना एक फरवरी की दोपहर की है। झगड़े के दौरान बृज राज सिंह ने बंदूक से तीन गोलियां चलाईं।
विज्ञापन