फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir shopian children playing will grenade as ball it blasted one killed several injured

जम्मू-कश्मीर: घर के बाहर पड़े ग्रेनेड को बॉल समझ खेल रहे थे बच्चे, हुआ धमाका, एक की मौत चार घायल

Thu, 12 Jul 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 12 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir shopian children playing will grenade as ball it blasted one killed several injured
ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल बच्चे और अस्पताल के बाहर जुटे परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में जारी आतंक की मार अब बच्चों को भी झेलनी पड़ रही है। शोपियां जिले में ग्रेनेड फटने से बुधवार को एक बच्चे की मौत हो गई,जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को उक्त ग्रेनेड आवासीय परिसर के बाहर पड़ा मिला था। जिससे वह खेलने लगे और ग्रेनेड फट गया।
विज्ञापन


यह घटना मेंमेंडर गांव में हुई जो मंगलवार को आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ वाले स्थल से महज छह किलोमीटर दूर है। उस मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी मारे गए थे। घायल बच्चों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह जिले के मेमेंडर गांव में विस्फोट की एक जोरदार आवाज सुनाई देने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग घटना स्थल पर पहुंचे। वहां पर पांच बच्चे गंभीर रूप से लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां एक ने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त सालिक खुर्शीद (8) के तौर पर हुई है। घायलों में अरसलान बशीर, ताहिर खुर्शीद, सुहैब बशीर, रजिया हफीज शामिल हैं। सभी की उम्र 6 से 10 साल के बीच है। उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed