{"_id":"5b464e984f1c1bc1248b5d69","slug":"jammu-kashmir-shopian-children-playing-will-grenade-as-ball-it-blasted-one-killed-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घर के बाहर पड़े ग्रेनेड को बॉल समझ खेल रहे थे बच्चे, हुआ धमाका, एक की मौत चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घर के बाहर पड़े ग्रेनेड को बॉल समझ खेल रहे थे बच्चे, हुआ धमाका, एक की मौत चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड ब्लास्ट में घायल बच्चे और अस्पताल के बाहर जुटे परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में जारी आतंक की मार अब बच्चों को भी झेलनी पड़ रही है। शोपियां जिले में ग्रेनेड फटने से बुधवार को एक बच्चे की मौत हो गई,जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को उक्त ग्रेनेड आवासीय परिसर के बाहर पड़ा मिला था। जिससे वह खेलने लगे और ग्रेनेड फट गया।
यह घटना मेंमेंडर गांव में हुई जो मंगलवार को आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ वाले स्थल से महज छह किलोमीटर दूर है। उस मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी मारे गए थे। घायल बच्चों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह जिले के मेमेंडर गांव में विस्फोट की एक जोरदार आवाज सुनाई देने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग घटना स्थल पर पहुंचे। वहां पर पांच बच्चे गंभीर रूप से लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां एक ने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त सालिक खुर्शीद (8) के तौर पर हुई है। घायलों में अरसलान बशीर, ताहिर खुर्शीद, सुहैब बशीर, रजिया हफीज शामिल हैं। सभी की उम्र 6 से 10 साल के बीच है। उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।