{"_id":"64046ecf12ac4737330d36e8","slug":"jammu-kashmir-seven-officers-of-administrative-service-transferred-manu-hansa-give-responsibility-of-sdm-mad-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला, मनु हंसा को एसडीएम मढ़ की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला, मनु हंसा को एसडीएम मढ़ की जिम्मेदारी
Sun, 05 Mar 2023 03:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 03:58 PM IST
सार
प्रशासन ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला किया है।कठुआ के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अतुल गुप्ता को सूचना विभाग का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने शनिवार को जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला किया। कठुआ के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अतुल गुप्ता को सूचना विभाग का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग कश्मीर के संयुक्त निदेशक मोहम्मद असलम को कश्मीर में सूचना विभाग का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
जम्मू में सूचना विभाग की संयुक्त निदेशक सपना कोतवाल को पहाड़ी भाषी लोगों के लिए सलाहकार बोर्ड का सचिव, जम्मू विकास प्राधिकरण में कलेक्टर कुसुम चिब को सांबा में सहायक आयुक्त राजस्व, सूचना विभाग जम्मू में उप निदेशक रेहाना अख्तर को एसोसिएटेड अस्पताल जम्मू का प्रसोनल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग सांबा की सहायक आयुक्त राजस्व मनु हंसा का को एसडीएम मढ़, सूचना निदेशालय जम्मू में संस्कृति अधिकारी पारूल खजूरिया को युवा, सेवा और खेल विभाग में अंडर सेक्रेटरी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सूचना विभाग में अंडर सेक्रेटरी मनोज पंडिता का तबादला कर उन्हे सहकारिता विभाग में अंडर सेक्रेटरी, सूचना निदेशालय में सूचना अधिकारी बीनीश वानी का तबादला कर उन्हें रोजगार विभाग गांदरबल में सहायक निदेशक बनाया गया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने शनिवार को आदेश जारी किया।