{"_id":"64fe19a1a58e85e0fc0a14f3","slug":"jammu-kashmir-security-tight-regarding-defense-minister-s-visit-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : रक्षामंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, कल घाटी आ रहे हैं राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : रक्षामंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, कल घाटी आ रहे हैं राजनाथ सिंह
Mon, 11 Sep 2023 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:01 AM IST
सार
हाईवे पर सुरक्षाबलों की विशेष तैनाती की है। राजनाथ 12 सितंबर को पहले सांबा के रामगढ़ में देवक पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद आईआईटी नगरोटा (जम्मू) में सेना की तरफ से आयोजित नॉर्थ टेक प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-सांबा दौरे को लेकर एलओसी और बॉर्डर से लेकर शहर तक सुरक्षा कड़ी कर दी है। हाईवे पर सुरक्षाबलों की विशेष तैनाती की है। राजनाथ 12 सितंबर को पहले सांबा के रामगढ़ में देवक पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद आईआईटी नगरोटा (जम्मू) में सेना की तरफ से आयोजित नॉर्थ टेक प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
दौरे को लेकर दोनों ही जिलों की पुलिस के आला अधिकारी लगातार प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। पुलिस और सेना की ओर से लखनपुर से जम्मू तक नेशनल हाईवे पर कड़ी निगरानी की जा रही है। बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया है। दलों को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
रविवार को सांबा, जम्मू के साथ-साथ नेशनल हाईवे पर जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली गई। इसके अलावा सांबा के सीमांत इलाकों में पुलिस और सेना ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है - नगरोटा हाईवे और आईआईटी के पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की जरूरी जगहों पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन