{"_id":"628de2022e15041611764cbe","slug":"jammu-kashmir-security-forces-on-alert-ahead-of-yasin-malik-pronouncement-in-terror-funding-case-partial-shutdown-in-parts-of-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Funding Case: यासीन मलिक मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के इंतजाम कड़े, श्रीनगर में आंशिक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terror Funding Case: यासीन मलिक मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के इंतजाम कड़े, श्रीनगर में आंशिक बंद
Wed, 25 May 2022 04:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 25 May 2022 04:04 PM IST
सार
यासीन मलिक को आज दिल्ली की एक विशेष अदालत में सजा सुनाई जानी है। जम्मू कश्मीर में पुलिस ने शहर और उसके साथ लगते इलाकों में विशेष नाके स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी करार जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दिल्ली की एक विशेष अदालत में सजा सुनाई जानी है। 19 मई को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत यासीन मलिक दोषी करार दिया गया था। इसे लेकर जम्मू कश्मीर में पुलिस ने दोनों संभागों के शहर और उसके साथ लगते इलाकों में विशेष नाके स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, श्रीनगर में यासीन मलिक मामले को लेकर आंशिक बंद देखा गया। श्रीनगर के कुछ इलाकों में कुछ दुकानें और कारोबार बंद हैं। हालांकि, गाड़ियों की आवाजाही जारी है। सुरक्षाबल सतर्कता बनाए हुए हैं। कश्मीर में शहर में सुरक्षाबलों की गश्त बढ़ाने के साथ-साथ जगह-जगह विशेष नाके स्थापित किए गए हैं। आने-जाने वाले लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस, सेना व अर्धसैनिक बलों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सीमांत क्षेत्रों में भी सुरक्षाबलों के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति किसी प्रकार की वारदात या हिंसा को अंजाम न दे पाए। सभी थाना प्रभारियों को एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं बाजारों में गश्त करें और नाके लगा कर सुरक्षा को सुनिश्चित बनाएं। जम्मू में सभी संवेदनशील स्थानों में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन