{"_id":"67e6510aba100a5d500fb134","slug":"jammu-kashmir-security-beefed-up-at-kathua-railway-station-amid-fears-of-terrorist-infiltration-ssp-inspects-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: आतंकी घुसपैठ की आशंका के बीच कठुआ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसएसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: आतंकी घुसपैठ की आशंका के बीच कठुआ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसएसपी ने किया निरीक्षण
Fri, 28 Mar 2025 02:05 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:05 PM IST
सार
एसएसपी रेलवे शैलेंद्र कुमार ने कठुआ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए, यात्रियों से बातचीत की और जीआरपी के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हीरानगर में विस्फोटक बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी है। आतंकी घुसपैठ की आशंका को देखते हुए महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, सैन्य ठिकानों और पुलिस थानों के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में, एसएसपी रेलवे शैलेंद्र कुमार ने गुरुवार को कठुआ रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर तैनात कर्मियों के साथ-साथ यात्रियों से भी बातचीत की और सुरक्षा संबंधी जानकारियाँ जुटाई। इसके बाद, जीआरपी टीम के साथ हुई बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
सुरक्षा बढ़ोतरी के तहत सीसीटीवी निगरानी, यात्री जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस व रेलवे प्रशासन के बीच समन्वय से किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने की तैयारी की गई है। एसएसपी रेलवे शैलेंद्र कुमार ने कठुआ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए, यात्रियों से बातचीत की और जीआरपी के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन