{"_id":"5b6df7b04f1c1bed5e8b84d2","slug":"jammu-kashmir-schools-are-not-following-supreme-court-guidelines-for-girl-students-safety","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: निजी और सरकारी स्कूल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन नहीं कर रहे फॉलो, छात्राओं की सुरक्षा रामभरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: निजी और सरकारी स्कूल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन नहीं कर रहे फॉलो, छात्राओं की सुरक्षा रामभरोसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रही छात्राओं की सुरक्षा रामभरोसे है। सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर गाइडलाइन जारी की थी, जिसपर अमल नहीं हो पाया है। मौजूदा समय में 90 प्रतिशत स्कूलों में कैमरे नहीं लग पाए हैं।
सरकारी स्कूलों में कैमरे लगाने के लिए प्रदेश सरकार को पहले बजट की डिमांड दी थी, जिसकी अभी तक मंजूरी ही नहीं मिली है। इस कारण स्कूलों में कैमरे लगाने का काम सिरे नहीं चढ़ पाया। निजी स्कूलों में भी कैमरे नहीं लग पाए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालकों को कैमरे लगाने के आदेश दिए थे।
सरकारी और निजी स्कूलों में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। इस कारण छात्राओं की सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार सरकारी स्कूल अपने स्तर पर कैमरे लगा सकते हैं। इसके लिए आदेश दिए गए हैं। निजी स्कूलों को भी कैमरे लगाने होंगे, जिससे उनकी गतिविधियां पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
जम्मू सीईओ जेके सूदन ने बताया कि स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइन जारी की है। बजट के लिए सरकार को डिमांड दी है। स्वीकृति मिलने के बाद सुविधा दी जाएगी।

स्कूल में नहीं लगे हैं कैमरे
त्रिकुटा नगर स्थित फर्स्ट स्टेप स्कूल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इस कारण बच्चियों से छेड़छाड़ मामले में परतें नहीं खुल पाई हैं। इसका खुलासा जांच कमेटी की रिपोर्ट से हुआ है।