{"_id":"63c273d5f1f8e953267c008b","slug":"jammu-kashmir-roof-house-collapses-ramnagar-amroh-one-teenager-killed-two-injured-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रामनगर के अमरोह में घर की छत गिरी, एक किशोर की मौत, दो लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रामनगर के अमरोह में घर की छत गिरी, एक किशोर की मौत, दो लोग जख्मी
Sat, 14 Jan 2023 02:50 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 02:50 PM IST
सार
अमरोह पंचायत में हुए हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक का अंतिम संस्कार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधमपुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामनगर तहसील की अमरोह पंचायत में कच्चे मकान की छत पर मिट्टी डालने के दौरान वह गिर गई। इसमें चपेट में आने से एक किशोर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजकुमार (17) पुत्र मान चंद निवासी सूरनी, रामनगर वीरवार को दो अन्य लोगों के साथ अमरोह गांव में कृष्ण लाल के घर में छत पर मिट्टी डाल रहा था। शाम को अचानक से छत टूट कर गिर गई ।
विज्ञापन
राजकुमार समेत काम कर रहे दो अन्य लोग जख्मी हो गए। इस हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद सभी को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहां से राजकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया था।
वहां रात लगभग 8.30 बजे पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।