फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir road accidentpolice took action against accused driver

जम्मू-कश्मीर सड़क हादसाः मेडिकल कॉलेज पहुंचा चालक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई

Sat, 04 Jan 2020 04:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir road accidentpolice took action against accused driver
नौशेरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

सड़क हादसे में फरार बस चालक मेडिकल कॉलेज जम्मू में घायल अवस्था में पहुंचा। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबेड़ी में सड़क हादसा हो गया। इसमें बस गहरी खाई में जा गिरी थी, जिसमें 10 लोगों की मौत होने के साथ 36 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया था।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बस हादसा होने पर चालक कूदकर भाग गया था। लोगों से बच कर घायल चालक शुक्रवार मेडिकल कॉलेज जम्मू उपचार के लिए पहुंचा। पुलिस के मुताबिक चालक सरवर खान उर्फ शुकरु निवासी बफलयाज सुरनकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं सह चालक शाहरुख खान का भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


उधर उपजिला अस्पताल नौशेरा में पहुंचे मृतकों में दो की पहचान गुरुवार को नहीं पाई थी। अब उनकी पहचान पहचान साकिब महमूद (19) पुत्र महमूद अख्तर निवासी गंभीर मुगला, मंजाकोट और तरलोचन सिंह (40) पुत्र बलबीर सिंह निवासी तरनतारन अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed